FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर आई खुशखबरी, दिवाली से एक दिन पहले बने पापा-माँ

दिवाली की बहार के बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर किलकारी गूंजी है। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर दोनों पेरेंटस बन गए हैं और इस गुड न्यूज को कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडस पर फैंस के साथ साझा किया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर सामने आने के चंद मिनट बाद ही बधाइयों का तांता लग गया। कपल को फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही राजनीतिक जगत से बधाई मिल रही है। कपल के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं।

Ind vs Aus: गिल की कप्तानी में भारत ने खोया पहला वनडे, विरोधी टीम ने दर्ज की बड़ी जीत

खुशी से फूले नहीं समा रहे राघव-परिणीति

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति आप नेता राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर 2025 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। परिणीति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। दोनों ही बेटे के जन्म से काफी उत्साहित हैं। इस कपल ने सितंबर 2023 में उदयपुर में भव्य शादी की थी और अब पहली बार माता-पिता बनने की खुशी में झूम रहे हैं। इस खुशखबरी की घोषणा उन्होंने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की, जिसमें लिखा था, ‘आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान, और हमें सचमुच पहले की जिंदगी याद नहीं! बाहें भरी हैं, दिल और भी भरे हुए हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार, परिणीति और राघव।’

पहले ही कपल ने की थी अनाउंसमेंट

उनके फैंस के लिए यह कोई अचानक खबर नहीं थी, क्योंकि दोनों ने अगस्त 2025 में ही अपनी गर्भावस्था की जानकारी एक प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर है, असीम आशीर्वाद।’ तब से ही उनके चाहने वाले इस खास खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Raipur Accident: राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

इस फिल्म में नजर आईं थीं परिणीति

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की डॉक्यूड्रामा फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी गायक से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ भी थे। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने काफी सराहा और इसकी IMDb रेटिंग 7.8 रही। यह फिल्म वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब परिणीति अपनी नई जिम्मेदारियों के साथ परिवार में खुशियां बटोर रही हैं और फैंस भी उनकी इस नई शुरुआत को दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026