FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला रिपोर्टर शक्ति ,उदय मधुकर: शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द ,सक्ती के छात्र-छात्राओं ने 17 अक्टूबर 2025 कों सक्ति जिले के लिटिल फ्लॉवर स्कूल में आयोजित सत्र 2025-26 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं पश्चिम विज्ञान मेला में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 6 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए 3 विषयों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए।
बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदर्शनियां प्रस्तुत कीं।
हरित ऊर्जा (Green Energy) विषय पर: कुमारी पूनम जायसवाल (कक्षा 10वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सतत कृषि स्मार्ट एग्रीकल्चर विषय पर: कुमारी वसुंधरा सिदार (कक्षा 10वीं) ने सहभागिता निभाई।
मैथ्स मॉडलिंग एवं मनोरंजन गणित विषय पर: दीपांशी वर्मा और तानिया चौहान (कक्षा 9वीं) ने प्रदर्शनी पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में: कुमारी चांदनी लहरे (कक्षा 10वीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं कुमारी करुणा साहू ने विज्ञान क्विज भी सहभागिता दी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं गणित व्याख्याता श्रीमती कमला दपी गवेल तथा विज्ञान व्याख्याता श्रीमती विनीता राठौर का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके समर्पित प्रयासों से ही बच्चों ने यह गौरव हासिल किया है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि ये सभी 6 होनहार विद्यार्थी अब आगामी संभाग स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बिलासपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डॉ. कुमुदिनी बाग द्विवेदी जी एवं जिला विज्ञान प्रदर्शनी के नोडल श्री छबि लाल राठौर जी ने भी बच्चों की इस सफलता पर बधाई दी और उन्हें आगामी संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेला 2025 प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द अध्ययन के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के शिक्षक पूरी लगन और समर्पण के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। समस्त ग्रामवासियों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है और उन्हें आशीर्वाद दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026