बोनस की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने समानता कंपनी में किया आंदोलन, मजदूरों के समाने झुकी कंपनी,मांगे मानी
सतपाल सिंह

बोनस की मांग को लेकर जोहार छत्तीसगढ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने समानता कंपनी में किया आंदोलन, मजदूरों के समाने झुकी कंपनी,मांगे मानी
कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में SKSL कंपनी के मजदूरों की 2 वर्ष के रोके गये बोनस की जायज मांग पर विजय – प्रबंधन ने सभी मांगें स्वीकार कीं; जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का प्रत्यक्ष समर्थन सफल
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की ओर से सभी SKSL कंपनी के मजदूर साथियों को बधाई प्रेषित की गई है..
कोरबा जिले के कुसमुंडा खदान में SKSL समानता कंपनी में कार्यरत मजदूर साथियों द्वारा 2 वर्ष की बोनस की जायज मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्रदान किया। मजदूर भाईयों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रबंधन को जोरदार फटकार लगाई गयी एवं एकजुट होकर संघर्ष को तेज किया।
आज, SKSL प्रबंधन ने मजदूर भाईयों की सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। यह विजय छत्तीसगढ़ के मेहनतकश वर्ग की एकता एवं जागरूकता का प्रतीक है। हम सभी छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों से अपील करते हैं कि अपने हक-अधिकारों के लिए सजग एवं एकजुट रहें। किसी भी अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करें एवं संगठित संघर्ष से अपनी मांगें मनवाएं।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानों एवं आमजन के पक्ष में खड़ी रहेगी। #जोहार_छत्तीसगढ़
**संपर्क:**
**जोहार_छत्तीसगढ़_पार्टी #छत्तीसगढ़िया_क्रान्ति_सेना #कोरबा_छत्तीसगढ़**
*मो: 8319152914*





