Chhattisgarhछत्तीसगढ

सामाजिक विकास के लिए एकजुटता व भाईचारा बहुत जरूरी – एल.एल.कोसले प्रदेशाध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक मालखरौदा स्थित सतनाम भवन में शनिवार,11 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एल.एल.‌कोसले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज ने किया।‌ विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी श्यामलाल सितारे व डमरू प्रसाद मनहर उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छोटेलाल सहित संरक्षक मनहरण मनहर,पूरन भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रामीन सोनवानी, संरक्षक देवा लहरे, जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, मालखरौदा अध्यक्ष जी आर बंजारे, जैजैपुर अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डभरा अध्यक्ष रेशम कुर्रे, सक्ती अध्यक्ष अमर सिंह जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष बंशी खांडे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने अपने प्रदेशाध्यक्ष का फूलमाला से आत्मीय अभिनंदन किया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष एल.एल.कोसले ने सामाजिक विकास के लिए लोगों में सामाजिक एकजुटता व भाईचारे का भाव दिलों में होना जरूरी बताया। प्रदेशाध्यक्ष श्री कोसले ने आगे कहा कि आगामी दिनों में होने वाले जिला कमेटी सहित सभी सामाजिक संगठनात्मक चुनावों में आपसी सहमति बनाते हुए पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध कराने का आह्वान किया। ताकि आपसी भाईचारा व सामाजिक एकजुटता को और भी मजबूती मिले। प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे ने कहा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता को संगठन के नियम कानून की जानकारी अनिवार्य रूप से होने चाहिए। ताकि वे उसके अनुरूप व्यवहार करते हुए सामाजिक विकास के कार्यों को अंजाम दे सकें। कोषाध्यक्ष श्याम टांडे ने कहा सामाजिक चुनावों में पदाधिकारियों का चुनाव आपसी सहमति व समन्वय से कराने का आग्रह किया।

उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गये प्रतिभावान छात्र लक्ष्मी नारायण धीरहे को 50000रू की आर्थिक मदद दी
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला कमेटी सक्ती ने अपने प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोसले की उपस्थिति में सक्ती जिले के हसौद से उच्च अध्ययन के लिए ब्रिटेन गये प्रतिभावान छात्र लक्ष्मी नारायण धीरहे को उसकी पढ़ाई लिखाई में सहयोग हेतु 50000रू की आर्थिक मदद की। यह राशि प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोसले ने जिला कमेटी सहित सभी ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिति में छात्र के माता-पिता को दी । इस मौके पर सतनामी समाज ने छात्र लक्ष्मी नारायण के माता-पिता का सम्मान किया और छात्र लक्ष्मी नारायण को अपनी शुभकामनाएं दी। विदित हो कि हसौद निवासी मेघावी छात्र पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से अकेले उच्च शिक्षा हेतु ब्रिटेन गये हैं। वे ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी आफ लिवरपूल में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय पर स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।‌

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026