FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

शहर का गौरव पथ बना, शहर वासियों के लिए जी का जंजाल,

जगदलपुर। नए छत्तीसगढ़ का निर्माण 2000 में हुआ। नव छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर कांग्रेस ने संभाली। 3 वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। 2003 के आम चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। सरकार गठन के 4 वर्ष बाद पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में शहर के किसी एक महत्वपूर्ण सड़क का चयन कर उसे गौरव पथ में विकसित करने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरकार ने निर्णय लिया। बस्तर जिला मुख्यालय के अति विशिष्ट सड़क में चर्चित पंच पथ से जेल लाइन,लालबाग होकर आमागुड़ा चौक(महाराणा प्रताप चौक) को गौरव पथ में चयनित किया गया। इस सड़क को चमकाने 18 वर्ष पहले 3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई। आज यह सड़क अपने गौरव को पूरी तरह से खो दिया है। सड़क की यह स्थिति है कि पंच पथ से भैरम मंदिर तक मात्र 20 मीटर की दूरी तय करना अथवा रोड में दुपहिया वाहन चलाना किसी साहसिक कार्य से कम नही है। उक्त क्षेत्र में तकरीबन 40 से 50 बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए है।
यही कारण है,कि किसी जमाने मे इस रोड की चमक ऐसी थी कि सभी अतिविशिष्ट व्यक्तियों को लाने-ले जाने इसी मार्ग का ज्यादा उपयोग किया जाता था। इस मार्ग से मुख्यमंत्री,मंत्री,सांसद,
विधायक समेत अतिविशिष्ट व्यक्ति,प्रदेश अथवा देश के आला अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते थे। आज विपरीत परिस्थितियों में अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने का मार्ग बदलकर वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। .

♦अभी हाल में ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगदलपुर प्रवास हुआ था। उन्हें एयरपोर्ट से दंतेश्वरी मंदिर जाने के लिए उचित मार्ग से ले जाया गया। लेकिन दंतेश्वरी मंदिर से लालबाग कार्यक्रम स्थल जाने पंचपथ,सर्किट हाउस,जेल चौक से लालबाग ले जाने की बजाय उसी मार्ग से लालबाग ले जाया गया,जिस मार्ग के उन्हें एयरपोर्ट से मंदिर लिया गया।

कुल मिलाकर स्थानीय प्रशासन सड़क की वर्तमान हालात से पूरी तरह वाकिफ है, फिर भी सुध लेने ज़िम्मेदार आंखे मूंद बैठे है।

.निगम की प्रथम महापौर गीतेश मल्ल के कार्यकाल में रखा गया था,आधारशिला
विदित हो कि पंचपथ से आमागुड़ा चौक तक ढाई किमी गौरव पथ की आधारशिला नगर निगम की प्रथम महापौर गीतेश मल्ल के कार्यकाल में वर्ष 2007 में रखा गया था। निर्माण कार्य निगम के द्वारा किया गया था। कुछ दिनों तक सड़क का मरम्मत किया जाता रहा,किंतु पिछले कुछ वर्षों से शहर के इस पुराने रायपुर रोड की सुध लेने किसी भी जनप्रतिनिधि को फ़ुर्सत नही।
Oplus_0

इस संबंध महापौर  संजय  पांडे ने सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति की जानकारी दी और कहा बारिश के चलते सड़क मररमत व सुधार कार्य नही हो पाया। लेकिन एक दो दिनों के बाद मरम्मत व निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा वैसे भी पुराना पुल से महाराणा प्रताप चौक तक लगभग 5 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्य स्वीकृत हो चुका है। आने वाले दिनों में सड़क नए स्वरूप में तब्दील होगा। चौड़ीकरण के साथ-साथ सड़क पर डामरीकरण किया जाएगा।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026