FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

सक्ती में सामाजिक सद्भावना मंच के तत्वावधान में सामाजिक समरसता एवं समान नागरिक संहिता पर बौद्धिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व हिन्दू परिषद मार्गदर्शक मंडल की सदस्य गुरू मां साध्वी रेणुका रहीं मुख्य वक्ता

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुखर

सक्ती‌ ।। सामाजिक सद्भावना मंच सक्ती के तत्वावधान में 29 सितंबर, सोमवार को सामाजिक समरसता एवं समान नागरिक संहिता जनजागरण अभियान के तहत नगर के स्थानीय सामुदायिक भवन सक्ती में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरु मां साध्वी रेणुका रहीं। गुरू मां साध्वी रेणुका ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा हम सब ईश्वरीय सत्ता के आधीन हैं। ऋषि मुनियों और साधु संतों की बनाई परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए उसके अनुरूप आचरण करते हुए समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना है। गुरू मां साध्वी रेणुका ने आगे कहा भारत हमारी मां है । इस माता का शरीर चार वर्णों से मिलकर बना है। ये साधु संतों की देन है जिसे हम सनातन संस्कृति के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा ये चारों वर्ण एक दूसरे के पूरक हैं। इन्हीं चारों से मिलकर भारत माता बनी है। यह राष्ट्र अक्षुण्ण बनी रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम सभी आपसी एकजुटता व भाईचारे के साथ समाज में रहें। गुरू मां साध्वी रेणुका ने आगे कहा कि राष्ट्र की संगठन में है, प्रेम व एकता में है। इस मौके पर गुरू मां ने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को ऊंच-नीच, छोटे -बड़े , छूआछूत का भाव मन से मिटाकर आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ जिंदगी गुजर बसर करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को समाज व राष्ट्र के लिए आवश्यक बताते हुए इसे लागू कराने के लिए संघर्ष में सबके सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर मंचासीन अन्य अभ्यागतों में आचार्य रामनामी समाज महासभा महेत्तर टंडन, गुरू माता रामनामी समाज श्रीमती सेतबाई, सामाजिक समरसता प्रमुख बिलासपुर संभाग दिलहरण कश्यप, भागवताचार्य राजेन्द्र शर्मा, आदिवासी समाज प्रमुख राजाराम जगत, कबीर पंथी आचार्य महेश्वरदास साहेब, राजमहंत सतनामी समाज सुंदर साय बंजारे सहित सभी अभ्यागतों ने सामाजिक समरसता व समान नागरिक संहिता को समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्रीमती विद्या सिदार, श्रीमती अंजू गबेल, डॉ खिलावन साहू, टिकेश्वर गबेल, कृष्णकांत चंद्रा, आशा साव, सुशीला सिन्हा, मोहन कुमारी साहू, कवि वर्मा, कीर्तन चंद्रा, चौलेश्वर चंद्राकर, चितरंजय पटेल, मांगेराम अग्रवाल, ब्यास नारायण पटेल, प्रेम पटेल सहित अलग-अलग समाज के समाज प्रमुखों सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। गौरतलब हो कि साध्वी रेणुका (राष्ट्र शक्ति न्यास गंगोत्री धाम हिमालय) साध्वी रेणुका जी विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल की सदस्य हैं। यह आयोजन सामाजिक सद्भावना मंच द्वारा किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026