कोरबा – बोनस भुगतान नहीं करने पर ठेका मजदूर करेंगे काम बहिष्कार आंदोलन
कोरबा – श्रम सेवा भूमि विस्थापित कामगार संगठन जिला कोरबा द्वारा एक माह पूर्व माननीय कोयला मंत्री ,माननीय चेयरमेन एवं सीएमडी बिलासपुर को दशहरा त्यौहार के पूर्व ठेका मजदुरो को 8.33% बोनस भुगतान के लिए ज्ञापन दिए थे जिस पर 11-8-2025 को एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर के उच्च अधिकारियों से बैठक हुआ था जिस पर आज तक किसी प्रकार की कोई ठोस निर्णय नहीं लेने के कारण दशहरा त्यौहार के पहले बोनस भुगतान की उम्मीद नहीं दिखाई दे रहा है। दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर देश हित व राष्ट्र हित में काम करने वाले ठेका मजदुर बेहद ही चिंतित एवं आक्रोश है जिसके कारण एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र ,गेवरा क्षेत्र ,दीपका क्षेत्र, मानिकपुर क्षेत्र के सभी ठेका मजदूर काम बहिष्कार करने के लिए बाध्य हो रहे हैं। बोनस क्लियर नहीं होने के कारण सभी ठेका मजदूरों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है यदि समय पर दशहरा त्यौहार के पहले बोनस भुगतान पर सहमति नहीं बना तो सभी ठेका मजदूर बोनस की मांग के लिए 29-9-2025 को काम बहिष्कार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।







