ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba News : बस्ती में दंतैल का आतंक… मकान-दुकान तहस-नहस, लोग छत पर चढ़कर बचाए जीवन

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हाथियों का कहर जारी है. कोरबा जिले के पसान ग्राम पंचायत में दंतैल ने जमकर उत्पात मचाया. बस्ती में घुसकर मकान-दुकान, कार-बाइक को तोड़ने के साथ ग्रामीणों को भी दौड़ाया.

CG CRIME : मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने कथित दादा को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पसान बस्ती में दंतैल ने तीन घंटे तक बस्ती में विचरण किया. दंतैल की चिंघाड़ से दहशतजदा ग्रामीण डर कर अपने घरों की छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाई. लेकिन ऐसे मौके पर भी कई लोग वीडियो बनाने और सेल्फी लेने से बाज नहीं आए. गमीमत रही कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

Raipur Nude Party Case: पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को लिया हिरासत में, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे

पसान के डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि पसान बस्ती विचरण कर रहे दंतैल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया. उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे मौके पर सतर्कता बरतने की सलाह दी, अन्यथा खतरा हो सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026