ब्रेकिंग कोरबा में सीएएफ जवान ने दो लोगों को मारी गोली,दोनों की मौत

कोरबा – जिले में आज सीएम विष्णुदेव साय प्रवास पर है,ऐसे में उनकी सुरक्षा ड्यूटी में तैनाती के लिए घर पहुंचे सीएएफ जवान ने पारिवारिक विवाद में अपने ही दो परिजनों को गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बागों स्थित एतमा नगर स्थित तेरहवीं बटालियन संचालित होती थी,जिसका मुख्यालय अब मडवा रानी में है, वहां से जवान टेकराम बिंझवार आज सीएम ड्यूटी के लिए निकला था,सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार टेकराम हाजरी लगाकर अपने निवास भिलाई बाजार चला गया,इसी दौरान पारिवारिक विवाद के दौरान अपने चाचा ससुर राजेश बिंझवार और साली मंदसा को अपने सर्विस बंदूक से गोली मार दी। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और हरदीबाजार पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों मृतकों के शव को बरामद कर आगे कार्यवाही में जुट गई है। इस घटना के बाद हरदी बाज़ार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं इतने बड़े घटनाक्रम के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच उपरांत ही वास्तविकता का पता चल पाएगा। लिंक पर जाकर देखें वीडियो https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=HxESbP54Bn_OPg09





