Job News: 10वीं पास के लिए रेलवे में कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स..

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), कार्मिक विभाग, बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर मंडल में अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 548 पदों पर भर्ती की जाएगी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट यानी secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस वैकेंसी के बारे में विस्तार से –

* आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता :

– इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को 10+2 सिस्टम के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष पास होना चाहिए।
– किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।

* आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की मिनिमम आयु सीमा 15 साल है. वहीं अधिकतम आयु सीमा 24 साल है।

* इन तिथियों का रखें खास ध्यान :

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 3 मई 2023
2. आवेदन करने की अंतिम तिथि – 3 जून 2023

* यहां करें आवेदन :

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट यानी secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

* इस तरह डाउनलोड करें नोटिफिकेशन :

1. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की आधिकारिक वेबसाइट -https: //secr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
3. अब आप लिंक पर क्लिक करें – ‘ Engagement of Act Apprentices in SECR, Bilaspur Division for the year 2023-24 under Apprentices Act 1961 and Apprenticeship Rules 1962. (Kindly Upload only 10th+ITI marks’ होम पेज पर उपलब्ध है।
4. इसके बाद आपको एक नई विंडो में डिटेल नोटिफिकेशन का पीडीएफ मिलेगा।
5. अब आप अपने भविष्य के संदर्भ के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *