ChhattisgarhKorba

कुसमुंडा में एकता महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव 

KB Automobile kusmunda

कुसमुंडा में एकता महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

 

एकता महिला मंडल आज दिनांक 27.07.2025 को एकता महिला मंडल आदर्श नगर कुसमुंडा के द्वारा हर वर्ष की तरह सावन उत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

एकता महिला मंडल की सदस्या पिछले बीस वर्षों से नए नए आयोजन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सावन उत्सव करती आ रहीं हैं।आज के कार्यक्रम में विशेष अतिथि में हमारे महिला मंडल की फाउंडर श्रीमती मंजू बिष्ट भाभी जी एवं श्रीमती उमा भारती श्रॉफ जी (एकता महिला मंडल कीपूर्व अध्यक्षा ,महिला एवं बाल कल्याण विभाग प्रदेश की सदस्या अभी वर्तमान में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मेंबर हैं) को आमंत्रित किया गया। प्रभाषिनी दास, नारी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्प पॉल भाभीजी एवं चंदा देवी भाभीजी उपस्थित रहीं। वैष्णवी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राठौर एवं नीलू सिंह उपस्थित रहीं। जुंबा क्लास की टीचर अंशु महंत एवं माई छोटा स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सुमन अग्रवाल उपस्थित रही।सबकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत में कुमकुम हल्दी लगा कर किया गया।

फिर भारत माता की पूजा अर्चना करके दीप प्रज्वलित करके किया गया। सरस्वती वंदना नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती तनु मुखर्जी ने व्यवस्थित, समय पे और सुरीली आवाज में किया ।

एकता महिला मंडल की सदस्यों ने सामूहिक नृत्य एकल नृत्य सुरीले गीतों से ।कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। सावित्री राणा भाभीजी एवं रजनी साहू ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया ।छोटे बच्चों में हर्षिता निवेदिता ने रेट्रो सॉन्ग में नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं नीरजा बहादुर ने राजस्थानी नृत्य किया। सुआ नृत्य पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। श्रीमतीरजनी साहू और श्रीमती शालिनी साहू सास बहु की जोड़ी ने सबके मन को खुश कर दिया।जबीन अख्तर और श्रीमती सपना बिस्वास ने अपने सुरीले गीतों से सावन उत्सव को हर्ष से भर दिया।

श्रीमती हेमा शर्मा दीदी के द्वारा एक बहुत ही रोचक एवं मजेदार गेम कराया गया।जिसमें सभी महिलाओं ने ओर अतिथियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 1st श्रीमती अनसुईया राठौर भाभीजी 2nd में श्रीमती नैना श्रॉफ 3rd मे श्रीमती गोमती भारद्वाज भाभी जी 4th मे श्रीमती सरोजनी भाभी को स्थान मिला।

प्रश्नोत्तरी में हेमा शर्मा दीदी को गिफ्ट मिला

 सरप्राइज़ गिफ्ट में 1st और 2nd OK करने वाले में श्रीमती अंकिता जायसवाल और श्रीमती प्रेम लता राठौर जी को गिफ्ट मिला।

1st और 2nd पेमेंट करने वाले में श्रीमती ममता कैवर्त और अर्चना सिंग को गिफ्ट मिला।

प्रथम सावन सुंदरी श्रीमती राजेश्वरी भाभीजी और द्वितीय सावन सुंदरी संगीता पॉल को मिला।

रैंप वॉक करके सावन क्वीन का चयन किया गया जिसमें श्रीमती सावित्री राणा भाभी जी को स्थान मिला।

रैंप वॉक में सभी सदस्य एवं अतिथियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को एकदम ग्लैमरस बना दिया।

एकता महिला मंडल के सभी सदस्य बहुत ही एक्टिव हैं। उमा भारती जी ने कार्यक्रम का उद्बोधन किया।श्रीमती सपना बिस्वास और श्रीमती सरोजनी कश्यप की मेहनत से कार्यक्रम सुपर सफल रहा।

बिलासपुर से आने वाले सभी सखियों गंगा लक्ष्मी सरोजनी गोमती शालिनी रजनी दिल से धन्यवाद और बहुत बहुत प्यार। कोरबा से उमा नैना सावित्री भाभी अनसुईया भाभी सपना सबको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद ।अंत में एकता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीतू शर्मा ने सबका आभार प्रगट किया। और नए सदस्यों का स्वागत किया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026