Chhattisgarh

दीपका में ११ अगस्त को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना निकालेगी जबर भोजली रैली”

प्रेस नोट जोहार छत्तीसगढ़

दीपका में ११ अगस्त को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना निकालेगी जबर भोजली रैली”   

कोरबा:- दीपका छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा द्वारा 11 अगस्त 2025 को निकाली जाएगी भव्य भोजली रैली, छतीसगढ़ी परंपरा, वेशभूषा सहित छत्तीसगढ़िया संस्क़ृति से जुड़े कर्मा, सुवा, पंथी, राउत नाचा, नवदुर्गा एवं झांकी के साथ जबर भोजली रैली दीपका कालोनी से होते हुए प्रगतिनगर के पुराने झाबर तालाब में जाकर भोजली विसर्जित होगी ,इसी तारतम्य में दिनाँक 29/07/2025 को नांगपंचमी के दिन दीपका के वैष्णोदेवी मंदिर व दिपेश्वरी मंदिर सहित छेत्र व जिले के कई स्थानों पर भोजली गीत गाते हुए भोजली बोया गया है, उक्त भोजली रैली में जिले सहित प्रदेश से हजारों लोग शामिल होंगे । प्रदेश स्तरीय जबर भोजली रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने सभी छत्तीसगढ़िया समाज से आग्रह किया है भोजली त्योहार हम छत्तीसगढ़ियों की गौरवशाली परंपरा में से एक है जिसे मीत मितानी का त्योहार भी कहा जाता है । सभी छत्तीसगढ़िया समाज जात पात के बन्धन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के विचारों से ऊपर उठकर अपने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने एक जुट होकर प्रदेशस्तरीय जबर भोजली रैली जो कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा दीपका कोरबा में निकाला (मनाया) जा रहा है जिसमे शामिल होकर उक्त आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने कहा है । अपनी संस्कृति व परंपरा गौरवशाली इतिहास को जीवित रखने उक्त आयोजन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिले व प्रदेश के पदाधिकारी व सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे ।

उपरोक्त जानकारी जैनन्द कुर्रे जिलाध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (कोरबा -मो:- 8319152914) द्वारा साझा की गई है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026