Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh: रिश्वत लेते जेई का वीडियो वायरल, बिजली विभाग ने तत्काल किया निलंबित

बलरामपुर : जिला मुख्यालय के विद्युत कार्यालय में जेई के पद पर पदस्थ एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिजली कनेक्शन लगवाने का नाम पर पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की शिकायत वीडियो के साथ कलेक्टर के जनदर्शन में भी हुई थी, जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जेई शांतनु वर्धन को पद से निलंबित कर दिया है।

Annual Fastag Toll Pass 2025: 3000 वाले टोल पास के लिए आ गई बड़ी खबर, अब नेशनल हाइवे पर चल सकेंगे नॉन स्टॉप

यह वायरल वीडियो ग्राम पंचायत भेंडरी का बताया जा रहा है, जहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर जेई शांतनु वर्धन पहुंचे हुए थे और उनके साथ एक अन्य कर्मचारी भी था। यहां विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर उन्होंने पैसे लिए और जिस ग्रामीण ने यह पैसा दिया था उसने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया था। इस वीडियो में जेई साहब पैसा गिन रहे हैं साथ में यह भी कह रहे हैं कि मेरे साथ जो यह आदमी बैठा हुआ है इसे भी कुछ दे दीजिएगा।

CG : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ट्रैक्टर चलाकर की खेत की मताई, कहा- किसान होना गर्व की बात

पीड़ित ने इसके शिकायत वीडियो के साथ बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो के आधार पर जेई के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी है और उसे फिलहाल निलंबित कर दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026