Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, खैरागढ़ में तीन नदियों का पानी शहर में घुसा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। खैरागढ़ में 3 नदियों का पानी शहर में घुस गया, जिससे कलेक्ट्रेट के सामने इतवारी बाजार डूब गया। इससे 3 दिन तक 5000 से ज्यादा की आबादी परेशान रही। वहीं बाढ़ में एक युवक भी बह गया, जो अब भी लापता है।

वृक्षारोपण महाभियान के तहत टेमर में किया वृक्षारोपण

बताया जा रहा है कि प्रधानपाठ बैराज डैम का का पानी, मुसका, पिपरिया और आमनेर नदी में बाढ़ की वजह से खैरागढ़ शहर का एक हिस्सा डूब गया। नदियों का पानी घरों में घुस गया। पानी 5-10 फीट ऊपर था, जिससे शहरवासी परेशान रहे। डूबे शहर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शर्मनाक! टीचर नहीं बता पाए भारत के प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम, वीडियो वायरल

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर, इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पश्चिम को चला जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में 26 जुलाई के मुकाबले आज बारिश की गतिविधियां कम रहेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026