FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

भड़ोरा गांव में षष्ठी कार्यक्रम में पुत्र के नाम पर लगाया आम का पौधा

पुत्र के नाम पर रोपित आम के पौधे का भी पुत्र की तरह संरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती:: धरती पर जीवन का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण आज समय की आवश्यकता है। आज हर नागरिक को अधिकाधिक पेड़ लगाने तथा उसे संरक्षण प्रदान करने का जिम्मा उठाने की जरूरत है। पुत्र के नाम पर पौधारोपण इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता व आईएनएन 24 संवाददाता उदय मधुकर ने भड़ोरा में पत्रकार भूपेन्द्र लहरे के घर षष्ठी व जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कही। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार योम प्रकाश लहरे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के लिए जन साधारण के इस प्रयास को शानदार बताया और कहा कि हमें अपने दिलों में पेड़ पौधों के प्रति मन अपनत्व के भाव बनाए रखने की जरूरत है। ताकि हम इस दिशा में दिल से आगे बढ़ सकें। इस संबंध में कार्यक्रम के आयोजक भूपेन्द्र लहरे व प्रतिभा लहरे ने कहा कि आज हम सबने अपने नन्हें बच्चे भीष्म के षष्ठी व जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपने बच्चे के नाम पर ही यह आम का पौधा रोपित किया है। हम अपने पुत्र के समान ही इस पौधे के संरक्षण व संवर्धन का भी संकल्प लेते हैं। इधर षष्ठी कार्यक्रम को सम्पन्न कराने पहुंचे त्रिरत्न बौद्ध महासंघ मालखरौदा के जी आर जांगड़े, किशन लक्ष्में, रोहणी लक्ष्में, तथा डॉ पी प्रसाद लहरे, घनश्याम भारद्वाज, गोवर्धन महेश्वरी सहित परिजन एवं सामाजिक प्रबुद्धजनों ने इस पहल की सराहना की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026