NATIONALअपराधभारत

राजा रघुवंशी की मां से लिपटकर रोया सोनम का भाई, कहा- बहन से रिश्ते खत्म, हत्यारों को फांसी दिलवाऊंगा

Raja Raghuvanshi murder case – राजा रघुवंशी मर्डर केस में बुधवार को बेहद नाटकीय घटनाक्रम में सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और उनकी मां से लिपटकर रोया. गोविंद को सामने देखकर राजा रघुवंशी की मां भी भावुक हो गईं और उसे गले लगाकर रोने लगी. इस दौरान गोविंद ने साफ किया है कि इस परिवार ने अपना बेटा खोया है जिसका मुझे दुख है. मैं अपनी बहन से सारे रिश्ते खत्म करता हूं. गोविंद ने राजा रघुवंशी के परिवार से माफी भी मांगी. राजा रघुवंशी की मां ने जब गोविंद से पूछा कि जब तुम सोनम से मिले तो उसे मारा क्यों नहीं? जिसके जवाब में गोविंद ने कहा- मुझे इतना वक्त ही नहीं मिला. राजा की मां से मिलने के बाद गोविंद ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए. गोविंद ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मीडिया के सामने कहा, जिसने हत्या की, उसे सजा मिले. मैं खुद हत्यारों को फांसी दिलवाऊंगा.

CG Crime News – ड्रग्स माफिया का आतंक, तेजधार हथियारों से बीच सड़क पर भिड़े बदमाश

“राज कुशवाहा से राखी बंधवाती थी सोनम”

बता दें कि गोविंद सीधे मेघालय से इंदौर पहुंचे थे और अपने घर जाने से पहले राजा रघुवंशी के घर आए और उनकी मां से मिले. इसके बाद प्रेस कांफ्रेस में गोविंद ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने पत्रकारों से बताया कि जब मैं सोनम से मिला तो मैंने पूछा था कि क्या उसने मर्डर करवाया है तो उसने इससे इनकार किया लेकिन उसके हावभाव से लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है. गोविंद ने साफ किया कि यदि उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. गोविंद से जब पूछा गया कि क्या उन्हें सोनम और राज कुशवाहा के अफेयर के बारे में पता था तो गोविंद ने कहा नहीं, बिल्कुल नहीं. राज कुशवाहा ने मेरे घर पर मेरे साथ बैठकर सोनम से राखी बंधवाई थी.

Raja Raghuvanshi Murder Case – सोनम और राज कुशवाहा की साथ में पहली तस्वीर सामने आई

“गोविंद इस साजिश से अनजान था”

गोविंद ने कहा- दिवंगत राजा रघुवंशी मेरा बहुत प्रिय था. सोनम ने जो भी प्लानिंग की है उसका पता तो मुझे सिर्फ मीडिया से चला है. मैं इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं जानता. जब मैं सोनम से दो मिनट के लिए मिला तो उसके हावभाव से मुझे भी शक हुआ है. गोविंद ने कहा कि मैं इस केस के लिए मेघालय जाऊंगा. इसी दौरान राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कहा- गोविंद घर आया था, उसने माफी मांगी.बोला- मम्मी जी मेरी बहन ने गलती की है. सोनम ने जो गलती की है, उसके लिए उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए. विपिन ने कहा, ”हम गोविंद से बातचीत कर रहे हैं, क्योंकि वह इस साजिश से अनजान लगता है.’  गोविंद ने यह भी दावा किया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, ”सोनम की शादी जल्दी इसलिए हुई, क्योंकि पंडित ने मुहूर्त निकाला था . सोनम के मांगलिक होने की बात भी गोविंद ने कबूल की.

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026