FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News – नक्सलियों की साजिश नाकाम, पोकलेन के पास छुपाई गई IED जवानों ने मौके पर की डिफ्यूज

सुकमा – कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास आज IED विस्फोट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए. वहीं कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है. जहां प्रेशर आईईडी ब्लास्ट होने से एएसपी आकाश राव शहीद हुए थे उसी जगह एक और आईईडी मिली है, जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर डिफ्यूज किया.

Korba News – नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग, डेढ़ घंटे तक मचाया हंगामा

नक्सलियों ने घटना स्थल पर दो आईईडी लगा रखी थी. पोकलेन के पीछे और आगे दोनों तरफ प्रेशर आईडी लगा रखी थी. घटना के बाद सर्चिंग पर निकले पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच के दौरान एक और आई बरामद की, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया.

बता दें, ASP आकाश राव गिरपून्जे आज 9 जून को सुबह उप पुलिस अधीक्षक कोन्टा भानुप्रताप चंद्राकर, निरीक्षक सोनल गवला और अन्य जवानों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच करने पैदल गश्त पर निकले थे. इस दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास IED विस्फोट की चपेट में आने से आकाश समेत अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

“जब तक सूरज चांद रहेगा…” नारों के बीच निकली शहीद ASP की अंतिम यात्रा, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

ASP आकाश राव के साथ-साथ भानुप्रताप चंद्राकर (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, कोन्टा) और निरीक्षक सोनल गवला (थाना प्रभारी, कोन्टा) भी इस घटना में घायल हुए. सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए कोंटा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ASP आकाश राव शहीद हो गए. शहीद आकाश गिरपुंजे का पार्थिव शरीर और घायल जवानों को रायपुर लाया गया.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026