Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

लूट के बाद गोलीकांड: व्यापारी को निशाना बनाकर लूटा सोना-चांदी, बाइक एक्सीडेंट के बाद मौके से भागे लुटेरे

मनेन्द्रगढ़ – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के जनकपुर थाना अंतर्गत माड़ीसरई इलाके में सनसनीखेज लूटपाट की वारदात सामने आई है. हरचौका साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे दो सराफा व्यापारियों को अज्ञात लुटेरों ने रास्ते में घेर लिया और लूटपाट की कोशिश की. विरोध करने पर एक व्यापारी को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक ग्रामीण भी घटना में घायल हुआ है. घायल व्यापारी और ग्रामीण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है, जहां हालत गंभीर बताई जा रही है. उसके कंधे पर गोली लगी है. घटना के बाद से पुलिस पूरी रात अलर्ट मोड में रही.

Korba – राखड़ परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, नियमों की अनदेखी पर जताई नाराज़गी

लुटेरे दो बाइकों में सवार होकर आए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद जब वे भाग रहे थे, तभी उनमें से दो लुटेरों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घबराकर उन्होंने बाइक और कट्टा (स्थानीय देसी पिस्टल) मौके पर ही छोड़ दिया और जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और हथियार बरामद कर लिए हैं.

CG Crime News – बर्थडे पार्टी में पटाखे फोड़ने के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या, शहर में सनसनी…

पुलिस ने लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है. जनकपुर पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026