FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News – 2100 रुपए के झगड़े में भाई पर जानलेवा वार, बहन पर भी हमला करने की कोशिश

रायपुर – 2100 रुपए का बिजली बिल को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर रात में सोते समय हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. शोर सुनकर बाहर आई बहन को भी बड़े भाई ने मारने के लिए दौड़ा, जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई. घटना में गंभीर रूप से घायल छोटा भाई का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विश्व साइकिल दिवस कार्यक्रम में हादसा: सेटअप के दौरान एंगल गिरने से मजदूर घायल, कार भी क्षतिग्रस्त

गुढियारी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि दुर्गा चौक अशोक नगर निवासी दुर्गा तिवारी पिता गौरीशंकर तिवारी (32 वर्ष) रात में सोया हुआ था, करीबन 1.30 से 2 बजे उसका बड़ा भाई पुरषोत्तम तिवारी (35 वर्ष) ने हथौड़ी से उस पर हमला किया. कुछ पटकने की आवाज सुनकर बगल रूम में सोई उसकी बहन रुक्मणि तिवारी (40 वर्ष) जब लाइट जलाकर देखी तो पुरुषोत्तम तिवारी हथौड़े से अपने भाई दुर्गा दास को मार रहा था. चिल्लाने पर आरोपी अपनी बहन को भी मारने के लिए दौड़ा, जिस पर उसने दौड़कर अपना जान बचाई.

CG – कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में हंगामा, छात्राओं ने लगाए अश्लील टिप्पणियों और गाली-गलौच के आरोप

आरोपी की बहन भारत माता चौक में जाकर पुलिस गश्ती दल को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि आरोपी ने घर का मुख्य चेनल गेट पर ताला लगा दिया है, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची. हथौड़े के मार से गंभीर रूप से घायल दुर्गा तिवारी को उपचार के लिए 112 के जरिए मेकाहारा भेजा, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए डीकेएस रेफर किया गया है, जहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है. वहीं आरोपी को पकड़कर पुलिस पूछताछ में जुटी है. आरोपी और पीड़ित की बहन की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में धारा 109 बीएनएस मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026