FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Breaking : आग की चपेट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, मचा हड़कंप…

कोरबा : रानी धनराज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया. अस्पताल से मरीजों को किसी तरह बाहर सुरक्षित निकाला गया.

करंट से चिपक कर व्यक्ति की मौत, बांकी मोंगरा क्षेत्र की घटना

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. दमकल की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जानकारी के मुताबिक, आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में लगी. प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ.

Mungeli News : कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि पर लगे अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित किसान ने की कलेक्टर से शिकायत

आगजनी की घटना के बाद प्रसूता महिला और नवजात शिशु को लेकर परिजन अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठने को मजबूर हो गए. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. मरीज, उनके परिजन और स्टाफ बाल-बाल बचे.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026