FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 6 अपचारी बालक हुए फरार, मचा हड़कंप

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर है. यहां जिला बाल संप्रेक्षण गृह से 6 अपचारी बालक फरार हो गए हैं. इसके बाद अमले में हड़कंप मच गया है. ये घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है. पुलिस इन फरार अपचारी बालकों की तलाश कर रही है. मामला जिले के गांधीनगर थाना इलाके का है.

Raipur News : रात 12 बजे बर्थडे पार्टी करने पर हाइपर क्लब सील

मुख्य गेट से फरार हो गए 

दरअसल यहां के बाल संप्रेक्षण गृह अपचारी बालकों को रखा गया है. यहां के 6 अपचारी बालकों ने फरार होने का एक साथ प्लान बनाया. फिर शनिवार की शाम को इन सभी ने यहां मौजूद कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और मुख्य गेट से ही ये फरार हो गए. इसके बाद यहां हड़कंप मच गया.

Hit and run case in CG : बाइक को टक्कर मारकर भाग निकली कार, समय पर एंबुलेंस भी नहीं पहुंची, तीन लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फरार हुए अपचारी बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. इस घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि इससे पहले भी यहां से अपचारी बालकों के फरार होने की घटना हुई थी, दोबारा हुई इस घटना ने यहां हो रही लापरवाही का एक बार फिर से भंडा फोड़ दिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026