FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News : शराब पार्टी में दी गाली, तीन दोस्तों ने मिलकर दोस्त की कर दी हत्या, फिर नदी किनारे दफनाया शव

बालोद : छत्तीसगढ़ में तीन दोस्तों ने शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद अपने ही दोस्त को खौफनाक सजा दी. शराब के नशे में धुत आरोपियों ने अपने दोस्त यशवंत की गला दबाकर हत्या कर दी. और फिर मृतक के शव को खेरूद नदी के किनारे दफनाया दिया. पुलिस ने मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस को घटनास्थल से मृतक यशवंत का शव अधनग्न हालत में बरामद हुआ है. मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.

CG Board Result 2025: कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां जानें सही डेट

गाली-गलौज और हत्या

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार (6 अप्रैल) की है, यशवंत और उसके तीन दोस्त मनीष, साहिल और ईमन सिकोसा भट्ठी से शराब लाकर खेरुद नदी पर पार्टी करने लगे. इस दौरान यशवंत और तीनों के बीट किसी चीज पर विवाद हो गया, बात गाली गलौज तक जा पहुंची. इसके बाद तीनों ने मिलकर यसवंत की हत्या कर दी. आरोपियों ने उस रात शव को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया.

गड़े शव को निकालकर दोबारा दफनाया

अगले दिन जब तीनों का नशा खत्म हुआ तो वे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे. मौके से बदबू आ रही थी, किसी को शक नहीं हो इसके लिए यशवंत के शव को बाहर निकलकर दूसरी जगह फिर से दफनाया.

Korba News : किसान के घर से 10 फीट लंबे किंग कोबरा का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

मृतक यशवंत नेताम अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के डेंगरापार गांव का निवासी था. यशवंत के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को निशानदेही पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस, राजस्व और फोरेंसिक की टीम आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. जहां शव को नदी से खोदकर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026