FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कोरबा पुलिस ने दो को पकड़ा: गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, कोयला कारोबारी की मौत के बाद सामने आया CCTV फुटेज

Korba News : होली के दिन होली खेलने निकले एक कोयला कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज कर दो आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। जबकि मामले में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन की जा रही है।

तलवार लहराते बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव 50 वर्ष निवास करता था। जो कोयला का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि 14 मार्च सुबह अनिल होली खेलने के नाम पर घर से निकला। वह होली खेलने रजगामार पहुंचा। अनिल कुछ दोस्तों से मिलने के बाद प्रेमनगर चला गया।

दोपहर लगभग 3 बजे बस्तीवासियों ने अनिल को सड़क के बीचोबीच बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। जबकि गमछा कुछ दूर पड़ा था। उस पर नजर पड़ते ही लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अनिल को होश में लाने का प्रयास किया। लेकिन शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं हुई।

इस बात की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस्तीवासियों की मदद से अनिल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया था।

इस मामले में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। हत्या के मामले में लिप्त प्रेमनगर रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल 26 वर्ष पिता अजय अग्रवाल व साहिल दास पिता चंद्रिका दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Meerut case : किसके पास रहेगी सौरभ-मुस्कान की 6 साल की बेटी? दादी और नानी पक्ष दोनों कर रहे अपनी दावेदारी

चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि होली के दिन मामूली बात को लेकर अर्पित अग्रवाल व मृतक अनिल यादव के बीच विवाद हुआ था और अर्पित अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल की पिटाई कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में यह सब बातें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर जांच की जा रही है।

वहीं हादसे के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने है। जिसमें अनिल को हादसे के बाद उठाकर ला रहे हैं। उस पर पानी डालकर उठाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की मानें तो इस मामले में और भी लोगों को गिरफ्तारी होनी है। जहां उनकी पता सजाई की जा रही है।

86 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह के दंतेवाड़ा दौरे के बीच बड़ी खबर

वही परिजनों ने अनिल की मौत के बाद से मामले को संदिग्ध मान हत्या का संदेह जाता रही है। कहीं न कहीं कोयला कारोबार से जुड़े लेनदेन को लेकर हत्या की बात कहीं जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों का भी बयान दर्ज किया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026