FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था भाई, प्रेमी को 7वीं मंजिल से फेंका नीचे

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी बहन के कथित प्रेमी को निर्माणाधीन इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घायल युवक धनेश्वर ठाकुर (उम्र 18 वर्ष) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुषार दास मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ मारपीट के कई मामले दर्ज हैं.

पूरे देश में नक्सली युद्धविराम को तैयार ! सेंट्रल कमेटी ने कहा- सरकारें ऑपरेशन रोकें तो हम शांतिवार्ता करेंगे

ऐसे हुई थी वारदात

घटना 30 मार्च 2025 की शाम की है, जब तुषार दास मानिकपुरी को अपनी बहन के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला. वह इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने बहन के कथित प्रेमी धनेश्वर ठाकुर को बातचीत के बहाने साकेत कॉलोनी, दुर्ग के कातुलबोर्ड स्थित निर्माणाधीन फ्लैट में बुलाया.

इसके बाद आरोपी ने धनेश्वर को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया. युवक नीचे गिरते ही बुरी तरह घायल हो गया और वहीं बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया.

Korba Crime News : चाय वाले पर प्राणघातक हमला, शराब कोचिया की दबंगई

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास (109(1) बीएनएस 2023) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार आरोपी को कैलाश नगर, दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान तुषार ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि तुषार पहले भी मारपीट और हिंसा की घटनाओं में शामिल रहा है. उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वह आदतन अपराधी है.

मोहन नगर पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस अब आरोपी के पुराने अपराधों की दोबारा जांच करेगी और अगर अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई, तो उस पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं घायल धनेश्वर ठाकुर अभी भी अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. अगर वह इस हमले से बच जाता है, तो पुलिस उसके बयान के आधार पर भी आरोपी पर और धाराएं जोड़ सकती है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026