Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने में कितने नक्सली मार गए? सीएम विष्णु देव साय ने बताया ये आंकड़ा

बेंगलुरु: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने में 325 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवेशकों की एक बैठक के लिए यहां आए थे। साय ने दावा किया, ‘‘ऐसी छवि बनाई गई है कि पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से ग्रस्त है, जो सच नहीं है। छत्तीसगढ़ का एक छोटा-सा क्षेत्र, जो बस्तर है, नक्सलवाद की समस्या से ग्रस्त है और राज्य का बाकी हिस्सा इस समस्या से मुक्त है।’’

Home Loan @ 7.45%

RPF का पूर्व कॉन्स्टेबल गंभीर मानसिक बीमारी के चलते निगरानी में, चलती ट्रेन में ली थी 4 लोगों की जान

साय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी एक साल पुरानी सरकार और हमारे सुरक्षा बल नक्सल समस्या के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहे हैं और हमारा मानना ​​है कि महज डेढ़ महीने में 325 से अधिक नक्सली मारे गए हैं और 2,000 से अधिक नक्सलियों को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि नक्सल समस्या का जल्द ही खात्मा कर दिया जाएगा।’’

कोरबा – छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले का होली मिलन समारोह झोरा घाट में कल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए अनुकूल पुनर्वास पैकेज तैयार किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, नक्सल प्रभावित इलाकों में ‘आपका सुंदर गांव’ नाम से एक योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत वहां करीब 38 सुरक्षा शिविर खोले गए हैं। साय ने कहा कि इस योजना का लाभ 100 से अधिक गांवों को दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सल समस्या को खत्म करने का संकल्प लिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026