Chhattisgarhछत्तीसगढ

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया रूद्राक्ष का पौधा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया नमन

जांजगीर-चांपा : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का पौधरोपण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका कलेक्टोरट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, राज्यपाल के सचिव श्री सी आर प्रसन्ना, एडीसी स्क्वा. लीडर श्री निशांत कुमार, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री उज्जवल पोरवाल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

राज्यपाल ने किया हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल व पोषण आहार किट का वितरण

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्टोरेट परिसर में ग्राम रहसबेड़ा अकलतरा निवासी श्री धनवा खांडे एवं ग्राम मुरलीडीह निवासी श्री निरंजन सूर्यवंशी को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान किया। साथ ही उन्होंने श्रीमती सुमित्रा बाई मेहर, श्री दिनेश कश्यप को टीबी का पोषण आहार किट वितरण किया। उन्होंने निःक्षय निरामय मित्र प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026