FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident : हाईवा ने ट्रक को मारी ठोकर, 12 लोग घायल और एक की हालत नाजुक

महासमुंद/पिथौरा : आज राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर एक सडक़ हादसे में दर्जन भर पिकअप सवार घायल हो गए, इनमें एक गम्भीर रूप से घायल का उपचार पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। शेष घायलों को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बाकी मोगरा नगर पालिका: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विकास झा बने ‘चाणक्य’

सोमवार तडक़े 3 बजे के आसपास घटित एक सडक़ दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीयू 2703 दुर्ग से बाबाधाम जा रही थी। पिकअप मे लगभग एक दर्जन लोग सवार थे । पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर टूरीडीह के पास खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 13 बीडी 5224, जो रायपुर से रायगढ़ जा रही थी, ने पिकअप को ठोकर मार दी।

CG NEWS : पेट पर लात मारी, नाखून से गहरे जख्म दिए, …BJP के पार्षद पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

ठोकर से पिकअप खेत में चली गयी। खेत में गयी तार में पिकअप झूल रही थी, परन्तु इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई परन्तु सभी दर्जन भर सवार घायल हो गए। सूचना पर पटेवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक गंभीर घायल को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा। यहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। शेष घायलों को प्रथमोपचार के बाद उनके घरों को वापस भेज दिया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026