FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : डॉक्टर दंपति के घर आगजनी, सहमा हुआ है पूरा परिवार…

दुर्ग : पुलगांव थाना क्षेत्र में विद्युत नगर निवासी डॉ. पीयूष देवांगन के मकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज फैली की उसने घर के अंदर खड़ी नेक्सॉन कार सहित पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 और आपातकालीन सेवा 112 पर लगाया लापरवाही का आरोप एक घंटे तक सड़क पर तड़पता घायल युवक भारी वाहन की टक्कर से टूटा युवक का पैर पुलिस ने भेजवाया अस्पताल

डॉ. पीयूष देवांगन लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में एमडी मेडिसिन के पद पर कार्यरत है। वहीं पर उनकी गायनकोलॉजिस्ट पत्नी डॉ. श्रुति देवांगन भी पदस्थ हैं। डॉ. पीयूष ने बताया कि आग लगने की घटना 11 मार्च की सुबह 4 से 4.30 बजे के करीब हुई है।

Bhupesh Baghel ED Raid: जब-जब मैं दूसरे राज्य के चुनाव में गया, तब-तब छापा पड़ा, ED के छापे पर बघेल ने पूछा, ये संयोग है या प्रयोग

उन्होंने बताया कि घर में उनके रिटायर्ड हेडमास्टर पिता पोषण लाल देवांगन, पीडब्ल्यूडी से रिटायर मां कमला देवांगन, वे खुद, पत्नी और दो साल की बच्ची मृदा सोए हुए थे। अचानक उन्हें कुछ जलने की दुर्गंध आई। उन्होंने देखा कि घर में आग लगी है। डॉ. पीयूष ने तुरंत सभी को जगाया और घर के बाहर भागे। बाहर आकर देखा कि आग घर को पूरी तरह से घेर चुकी थी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 और अग्निशमन विभाग दुर्ग में फोन किया। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने एक दमकल गाड़ी के साथ टीम को भेजा। फिर पता चला की आग बड़ी है। इसके बाद उन्होंने दूसरी दमकल को वहां भेजा और खुद मौके पर गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026