ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूज

युवा पत्रकार संघ ने नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का किया सम्मान,दी बधाइयां

राजू सैनी

Home Loan @ 7.45%
सर्वसुविधा युक्त आवास

युवा पत्रकार संघ ने नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का किया सम्मान,दी बधाइयां

दिनांक 05/03/2025 को जिले के बांकीमोंगरा में युवा पत्रकार संघ के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह व बंधाई स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा को पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया , तत्पश्चात अध्यक्ष बनने के अवसर पर साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । इस दौरान अध्यक्ष पति विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ , बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , मंडल महामंत्री हनुमान पांडे का भी युवा पत्रकार संघ के द्वारा साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह व स्वागत कार्यक्रम युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के कार्यालय जंगल साईड में आयोजित किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ प्रकाश झा , सुश्री कोमल झा आदि शामिल हुए जिनका युवा पत्रकार संघ के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान मंच में संबोधित करते हुए विकास झा ने कहां कि इन 5 सालों में हम सब मिलकर बांकीमोंगरा नगर पालिका को सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाएंगे , कुछ ही दिन बाद नगर में अब विकास कार्य तेजी से होगा । जिन – जिन लोगों की समस्या से संबंधित मांग किया जा रहा है उन्हें पुरा किया जाएगा , पत्रकारों के लिए भी पहल किया जाएगा । आज हम सबको युवा पत्रकार संघ के द्वारा यहां बुलाकर स्वागत व सम्मानित किये उनके लिए बहुत बहुत आभार और धन्यवाद शपथ ग्रहण के बाद यह पहला कार्यक्रम है जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा को सम्मानित किया गया ।

युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के टीम में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक नागेन्द्र सोनी , अध्यक्ष विकास सोनी , उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन , सचिव राजकुमार साहु , सह सचिव आशीष नाहक , कोषाध्यक्ष खालिक अंसारी , कार्यकारिणी सदस्य सुनील दास , रुपेश महंत , अमर भारद्वाज , सदस्य राजेश सोनी , घासीदास , दीपक देवांगन , सानू विश्वकर्मा सहित आसपास के नगरवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में युवा पत्रकार संघ के नेतृत्व में अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा व विकास झा के द्वारा केक काटा गया ।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026