Chhattisgarhछत्तीसगढ

बंदोरा में नवनिर्वाचित सरपंच सहित पंचों ने किया पदभार ग्रहण

सरपंच के रूप में गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं- नवधा राम लालू वर्मा

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती : पंचायत चुनाव के पश्चात आज जिले भर के ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच सहित पंचगणों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया। इस आयोजन के जरिए पंचायतों में 3 मार्च, सोमवार को सभी नवनिर्वाचित सरपंचों सहित पंचगणों ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदोरा में ग्राम पंचायत भवन में शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर शपथग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी मालखरौदा संदीप कश्यप व सचिव ग्रामपंचायत बंदोरा ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित सरपंच नवधा राम लालू वर्मा को शपथ दिलाई। इसी गरिमामय मंच से पंचगणों में उषा कुमारी, हरि सिंह धीरहे, सोन कुंवर ढीढे, अनिता संवरा, पुनिता धीरहे, श्याम बाई धीरहे, नीरज कुमार दिनकर, शांति बाई गबेल, धनबाद ढेढ़े, खिलावन गबेल, घसनीन बाई सिदार, भरतलाल गबेल, चंद्र कुमार बरेठ, राजेश कुमार गवेल, चमेली गवेल, लीलाधर सिदार, पुष्पा कुमारी श्रीवास, भोजराम सिदार, संध्या गबेल, जितेन्द्र पटेल ने भी पदभार ग्रहण किया।

शपथ लेने के पश्चात नवनिर्वाचित सरपंच नवधा राम लालू वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरपंच के रूप में ग्राम पंचायत बंदोरा के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही है। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य लीगल सेल के चितरंजय पटेल ने कहा शपथग्रहण समारोह के कार्यक्रम में गांव के सभी लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाता है कि नवनिर्वाचित सरपंच नवधा -लालू राम वर्मा सबको साथ लेकर चलने की सोंच रखते हैं। आपकी यह सोच बंदोरा पंचायत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला है।

ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी के निर्विरोध निर्वाचित हुए सरपंच शिवनाथ बरेठ संग पंचों ने लिया शपथ…

इधर जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी में भी नवनिर्वाचित सरपंच शिवनाथ सिंह सिदार नै शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर उनके साथ सभी पंचों ने भी शपथ ली। इनमें पुस्तम कुमार सिदार, सुखसागर सिदार, उर्मिला बाई सिदार, पार्वती बाई सिदार, रामकुमार सिदार, जितेंद्र कुमार, शिव कुमारी, फेकन बाई, तिलोत्तमा मुण्डा, करूणा सिदार,राम किशन गोंड़ तथा जेठूराम गोंड़ के नाम शामिल हैं। विदित हो कि सक्ती जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी जहां सरपंच सहित सभी बारह पंचगण निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। गौरतलब हो कि हालिया सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां उम्मीदवार अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी एक करते दिखाई दिए। इसके लिए तमाम जद्दोजहद करते रहे वहीं ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी जो कि आदिवासी बाहुल्य पंचायत है। जहां के ग्रामीणों ने आपसी सूझ-बूझ तथा एकजुटता का परिचय देते हुए अपने यहां सरपंच से लेकर सभी बारह वार्डों में पंचों का भी निर्वाचन निर्विरोध कराया है। जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। इधर शपथ लेने के पश्चात् सरपंच शिवनाथ सिदार ने कहा कि गढ़गोढ़ी पंचायत के देवतुल्य नागरिकों ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे निर्विरोध सरपंच बनाया है। मैं उस विश्वास को हमेशा बनाए रखूंगा। इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच शिवनाथ ने गांव के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026