ChhattisgarhKorbaअपराधछत्तीसगढ

Korba News : बेकाबू कार का कहर… थार सवार ने ठेले और बाइक को रौंदा… बाल-बाल बचे कई लोग

Korba News : ट्रांसपोर्ट नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक थार गाड़ी ने बीते दिन ठेले-बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

गुंडराजगुडेम पुलिस-नक्सल मुठभेड़: मारे गए 2 नक्सलियों की हुई पहचान, 10 लाख रुपए ईनाम थे घोषित…

तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर के बाद तेजी से भाग निकला।

संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के मौजूदगी में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल की बिलासपुर में हुई अहम बैठक

हादसे के दौरान कई दुकान के बोर्ड और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सीएसईसबी पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Korba News : बेकाबू कार का कहर… थार सवार ने ठेले और बाइक को रौंदा… बाल-बाल बचे कई लोग

बताया जा रहा है कि यह करतूत किसी रहीस जायदे की है। इससे पहले भी कई बार सड़क पर रफ्तार से वाहन चलाते देखा जा चुका है। इस बार उसने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया है। स्थानी लोगों की मान्यता पहले वह ठेला और बगल में पानी की एक टंकी को ठोकर मारी। उसके बाद वहां से फिर से रफ्तार से चलते हुए भागने के फेरे में एक बाइक को ठोकर मार दी। जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। कई लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। वाहन से पीछा करते हुए दूर तक गए। लेकिन पकड़ में नहीं आया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026