Chhattisgarh

एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी से मारपीट और फोन पे से जबरन वसूले 20 हजार

सतपाल सिंह

एसईसीएल कुसमुंडा कर्मी से मारपीट और फोन पे से जबरन वसूले 20 हजार…

सर्वसुविधा युक्त आवास

कोरबा जिले में एक SECL कर्मचारी की बाइक दूसरे बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद युवक-युवती ने फोन कर अपने लोगों को बुला लिया। जिसके बाद करीब 10 लोगों ने मिलकर कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना करतला थाना इलाके की है।

मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ कर्मचारी सुरेश निषाद पंचायत चुनाव में वोटिंग करने के लिए छाल गया था। वापस भुलसीडीह लौटते समय उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरी बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर एक युवक और युवती सवार थे।

इलाज और गाड़ी मरम्मत के नाम पर वसूले पैसे

आरोपियों ने गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 10 हजार रुपए और इलाज के नाम पर 10 हजार रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं उन्होंने सुरेश की बाइक भी छीन ली। उन्होंने धमकी दी कि जब तक युवक-युवती के इलाज का खर्च नहीं देंगे, बाइक वापस नहीं मिलेगी।

सुरेश किसी तरह लिफ्ट लेकर घर पहुंचा। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने करतला थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी

सुरेश मूलतः छाल का रहने वाला है। वर्तमान में भुलसीडीह में रहता है। उनसे पिता की मौत के बाद एक साल पहले उसे एसईसीएल में नौकरी मिली थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.