Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, रात को प्रचार करके लौटा था घर

जशपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक संख्या 06 से जनपद पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उनकी मौत हो गई. अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है.

CG budget 2025 : मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट

आज सुबह आया अटैक

प्रदेश में कल 23 फरवरी को तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव होगा.इसके लिए जोरों पर प्रचार चल रहा है. पत्थलगांव के बूढ़ाडांड़ के रहने वाले संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे.  संजय लहरे चुनाव चिन्ह अलमारी छाप से बूढ़ाडाँड़, डुडूगजोर, गाला शिवपुर गांव के लिए बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे. शुक्रवार की रात को प्रचार कर वापस घर लौटे थे. खाना खाने के बाद सो गए थे. शनिवार की तड़के भोर हालत बिगड़ी और उनकी मौत गई.

CG Panchayat Chunav : पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल, अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रवाना

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भाग दौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयघात का कारण चुनावी दबाव था या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी. संजय लहरे के असमय निधन से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026