ChhattisgarhKorbaNATIONALछत्तीसगढभारत

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का धुआंधार प्रचार प्रसार, बोले कांग्रेस ने शहर को 15 साल पीछे धकेला, विकास के लिए भाजपा की बनाए नगर सरकार

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का धुआंधार प्रचार प्रसार, बोले कांग्रेस ने शहर को 15 साल पीछे धकेला, विकास के लिए भाजपा की बनाए नगर सरकार

 चुनावी शोर थमने से पहले उद्योग मंत्री ने किया आधा दर्जन से अधिक वॉर्ड का दौरा

कोरबा – रविवार को चुनावी शोरगुल थमने से पूर्व कोरबा विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शहर की विभिन्न वार्डों में आठ चुनावी नुक्कड़ सभा और तीन सामाजिक बैठकों में सम्मिलित होकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों के साथ जीतने की अपील की।
मंत्री श्री देवांगन डिंगापुर, ढ़ोढीपारा, मोतीसागर पारा, देवांगनपारा, झरनापारा समेत अन्य वार्ड में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बीते 10 वर्षों में शहर की हालत कांग्रेस ने जो कि वह किसी से नहीं छीपी है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग पर गढ़े हैं, नालियां जाम पड़ी है। सफाई का पता नहीं था। कांग्रेस की सरकार में जनता शिकायत करती रहती थे, लेकिन महापौर को फर्क नहीं पड़ता था। लोग सिर्फ एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर शिकायत करते रहते थे। कांग्रेस के महापौर कार्यालय में बैठते तक नहीं थे। जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं रह गया था। श्री देवांगन ने कहा कि बीते 10 साल में शहर 15 साल के लिए पिछड़ गया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अभी भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार है। हमारी सरकार मोहल्लों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गो को उन्नयन करने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। 10 साल में कांग्रेस ने किसी भी अंडरब्रिज या ओवरब्रिज के लिए प्रयास नहीं किया। लेकिन हमारी सरकार मन पहले ही वर्ष इसका कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इससे प्रभावित लोगों को पहली बार साढ़े तीन करोड़ रुपए का मुआवजा भी दिया गया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज कोरबा निगम क्षेत्र में कुल 72 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1 हजार रुपए मिल रहे है, अब तक 12 किस्त मिल चुकी है। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर भरोसा करने पर सिर्फ एक वर्ष में सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। लोगों को पता है कि कांग्रेस सिर्फ धोखा देती है, छलावा करती है। आज विष्णुदेव की सरकार में कोरबा शहर को 400 करोड़ की राशि मिली है, एक साल के कार्यकाल की पूरी उपलब्धि हमने जनता के सामने रखा है। आने वाले वर्षों में इस विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए निगम में भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है ताकि जो राशि केंद्र और राज्य से विकास के लिए मिले उसका उपयोग सही तरीके से हो।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी पट्टाधारकों को भू स्वामित्व का अधिकार दिया जायगा। बिजली बिल और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले भी अब पीएम आवास योजना के लिए पात्र होंगे।।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.