FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

मेकाज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने पेट्रोलिंग में निकले प्रशिक्षु डीएसपी एवं उनके ड्राइवर को पीटा…

 

जगदलपुर inn24 ..शहर में बीती रात प्रशिक्षु डीएसपी विशाल गर्ग अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग में निकले थे। इसी दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने मारपीट की है।
आपको बता दें कि जगदलपुर से 15 किमी दूर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से आगे मारेंगा चौक में बीती रात मेकाज के चिकित्सकों व पुलिस के बीच विवाद के चलते मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मेकाज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने प्रशिक्षु डीएसपी एवं उनके चालक के साथ मारपीट की है। वहीं, परपा थाना में प्रशिक्षु डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कीगई है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती रात प्रशिक्षु डीएसपी विशाल गर्ग अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग में निकले थे।

रात करीब एक बजे के लगभग मारेंगा चौक के पास युवक युवती को एक साथ देखकर पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की, इस दौरान डॉक्टर ने अपने दोस्तों को फोन पर सूचना दिया, जिसके चलते अन्य डॉक्टर भी मौके पर आ पहुंचे, इसी बीच हुए विवाद के बाद प्रशिक्षु डॉक्टरों के द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी एवं उनके ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। जिसके चलते देर रात तक बवाल चलता रहा।
इस घटना के बाद प्रशिक्षु डीएसपी के द्वारा मारपीट की रिपोर्ट भी परपा थाना में दर्ज कराने की बात सामने आई है। वही मामले की जानकारी लगने के बाद सोमवार को सुबह मेकाज डीन डॉक्टर यूएस पैकरा के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम परपा थाने पहुंचे, फिलहाल मामले को लेकर जांच चल रही है।

बाइट_निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदलपुर बस्तर।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *