कोयलांचल में SECL से मुआवजे के लिए बड़ा खेल, एक क्षेत्र से मुआवजा पा कर अब दूसरे क्षेत्र में ताबड़तोड़ मकान बनाने की होड..
सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर
कोयलांचल में SECL से मुआवजे के लिए बड़ा खेल, एक क्षेत्र से मुआवजा पा कर अब दूसरे क्षेत्र में ताबड़तोड़ मकान बनाने की होड..
खाली मैदान में बन रहे सैकड़ों मकान, बड़े पैमाने पर बन रहे लाल ईंट…
कोयलांचल क्षेत्र में SECL से भारी भरकम मुआवजा पाने के लिए लोग सरकारी जमीन में रात दिन एक कर मकान बना रहे हैं, किसी एक क्षेत्र या एक गांव के लोग नहीं बल्कि दर्जनों गांवों के लोग ऐसा कर रहे है। क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती से लगे ग्राम धर्मपुर में खाली पड़े सरकारी मैदान में इन दिनों मकान निर्माण की बाढ़ आ गई है, सड़क के दोनों ओर मैदान में जमकर निर्माण कार्य चल रहा है, मैदान में ही एक ओर जमीन खुदाई कर मिट्टी से लाल ईंट बनाने का काम भी धड़ल्ले से चल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्य में जिन गांवों के लोगों ने हाल फिलहाल में secl से मुआवजा पा लिया है वे ज्यादातर सक्रिय है, वे यहां क्षेत्र के जानकार लोगों से मिलकर यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे है। जिसमें मुख्य रूप से गेवरा क्षेत्र से मुआवजा उठाने वाले ग्राम रलीया,भठोरा, नराईबोद,जेल पारा कुछ लोग है। इसके बाद स्थानीय भी कुछ लोग है जो मुआवजा पाने के लिए बड़े पैमाने पर मकान बना रहे हैं। इन मकानों में धड़ल्ले से लाल ईंट का उपयोग हो रहा है इसके अलावा पुराने मकानों से निकले पुराने सरिए और ईंट भी लगाए जा रहे है। इन सबके बीच लाल ईंट बनाने जमीन की अवैध खुदाई, ईंट पकाने खदान से कोयले की चोरी भी शामिल है। खदान से सैकड़ों टन कोयला यहां ईंट बनाने खपाया जा रहा है।
यहां क्षेत्रवासी बताते है कि इन क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे भी हो चुका है बावजूद इसके कुछ लोग पड़े पैमाने पर घर मकान का निर्माण कर रहे है। यहां यह भी कहना गलत नहीं होगा कि प्रशासन को कुछ मालूम ना हो, एक दो मकान हो तो ये बात समझ आती है, यहां तो एक साथ सैकड़ों मकान बनाए जा रहे हैं। एक बार मुआवजा पा कर दूसरी बार मुआवजा पाने की होड कही न कही जिम्मेदारों से आपसी मिली भगत से सम्भव नहीं है। फिलहाल अब यहां ये देखना लाजमी होगा कि खबर लगने के बाद इस दिशा में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही होती है या इसी तरह से पैसों के बंदरबांट के लिए निर्माण कार्य सतत चलते रहेगा। पूरे खबर की वीडियो खबर हमारे ग्राउंड जीरो न्यूज यूट्यूब पर जल्द प्रकाशित की जावेगी। फिलहाल दस तस्वीरों में देखिए मौके की वास्तविकता..
















