6
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
25
previous arrow
next arrow
8
previous arrow
next arrow
ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

सियान गुड़ी कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

सियान गुड़ी कोरबा में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

सियान गुड़ी कोरबा में आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं सियान गुड़ी के बुजुर्गों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के प्रति अपने कर्तव्यों और नई पीढ़ी के लिए अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिसे सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद रखना चाहिए।

सियान गुड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम ने बुजुर्गों और बच्चों के बीच आपसी जुड़ाव, सम्मान और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026