Chhattisgarhछत्तीसगढ
लायंस क्लब चांपा द्वारा वृक्षारोपण

समाज सेवी संस्था लायंस चांपा ने लायनिज्म वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुवे क्लब के स्थाई सेवा गतिविधि के रूप में नगर के हृदय स्थल में स्थापित लायंस इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल चांपा के चिल्ड्रन गार्डन में फलदार वृक्षों का रोपण किया इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष mjf लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन विनोद कुमार अग्रवाल लायन राजेश अग्रवाल रीजन चेयरपर्सन लायन रामप्रपन्न देवांगन चेयरमैन, प्रिंसिपल श्रीमती अजीता वी के , लायन डॉ शरद बिरथरे , लायन डॉ विश्वनाथ बिरथरे,लायन संगीता अग्रवाल, लिनेश क्लब अध्यक्षा कल्याणी केशरवानी, सचिव डॉ इंदु साधवानी , डॉ धनेश्वरी जागृति, ममता अग्रवाल, ओ पी पाण्डेय , पूरन लाल बरेठ उपस्थित थे । उक्त आशय की जानकारी क्लब सचिव ने दी ।






