FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रेलवे में सुरक्षा श्रेणी के पदों पर होंगी भर्तियां, सभी जोन को मिला निर्देश, 3 लाख से अधिक पद हैं खाली

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को सुरक्षा श्रेणी में रिक्त पदों को भरने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड ने पदोन्नति की रिक्तियों को भरने के लिए कहा है. यह अंतरिम आदेश सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि रेलवे को चयन/गैर चयन/ट्रेड टेस्ट/एलडीसीई (विभागीय प्रतियोगी परीक्षा)/जीडीसीई (सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा) जैसे पदोन्नति के सभी तरीकों का उपयोग करके रिक्तियों को भरा जाना चाहिए.

रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि सभी जोन को अपने यहां खाली पदों का ब्योरा तैयार करके उन पर भर्ती की योजना बनानी चाहिए. इसके लिए जोन विशेष अभियान चला सकते हैं.

रेलवे में इतने पद हैं खाली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दिसंबर 2022 में राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे में कुल 3.12 लाख गैर राजपत्रित पद खाली हैं. इसमें सिग्नल और दूरसंचार विभाग के 14815 और यातायात परिवहन विभाग के 62,264 रिक्त पद शमिल हैं. उन्होंने बताया था कि सबसे अधिक रिक्त पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं. इसमें 87,654 रिक्तियां हैं. इसके बाद यांत्रिक विभाग में 64,346 और विद्युत विभाग में 38,096 रिक्तियां हैं.

दक्षिण पूर्व रेलवे में खाली हैं करीब 18000 पद

रेल मंत्री ने राज्यसभा में बताया था कि दक्षिण-पूर्व रेलवे में करीब 18000 पद खाली हैं. इसमें 17,811 पद गैर राजपत्रित और 150 पद राजपत्रित हैं. बता दें कि ओडिशा में बालासोर का बहानगा बाजार स्टेशन दक्षिण-पूर्ण रेलवे के अंतर्गत आता है. जहां भीषण रेल हादसा हुआ था.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *