भारी बारिश से सड़क पर आया डंपिंग का मलबा,आवाजाही में हो रही परेशानी

कोरबा जिलें में लगातार हो सभी भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक ओर जहां निचली बस्तियों में जल सैलाब देखने को मिल रहा है वहीं सड़कों पर भी जलभराव और मलबे से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरबा सर्वमंगला से कनवेरी जाने वाले मार्ग पर जोड़ा पुल के पास ग्राम जटराज बसावट के लिए काटी जा रही डम्पिंग का मलबा एक बार फिर सड़को पर बिखर गया है,जिससे हलके वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल बसावट के मलबों को रोकने बसावट के समाने पत्थरों का बेरीकेट लगाया गया है,बावजूद इसके लगातार हो रही बारिश से सभी व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दिया है। यहां मुख्य मार्ग के अलावा जोड़ा पुल से होकर चन्द्र नगर,सोनपुरी जाने वाले मार्ग में भी मलबा भर गया है,जिससे लोगों को घूम कर अन्य मार्ग से जाना पड़ रहा है। इस मामले पर SECL के अधिकारियों का कहना है कि मशीन भेजी गई है,जल्द ही सड़क से मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।






