Chhattisgarh

ब्रेकिंग कोरबा – सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार, कार,तीन दुपहिया वाहन, गहने जप्त

सतपाल सिंह

ब्रेकिंग कोरबा – सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार, कार,तीन दुपहिया वाहन, गहने जप्त

 

कोरबा – आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, आरोपियों के नाम

 

01. सुजल जांगड़े पिता देवेंद्र कुमार जांगड़े उम्र 18 वर्ष पता-तुलसी नगर गेरवाघाट,

 

02. आशु चोटेल उर्फ घोड़ा पिता कुंजीलाल उम्र 19 वर्ष पता-खपराभट्ठा

 

03. शनि सिंह पिता राजू सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष पता-दादरखुर्द

 

04. अविनाश प्रासद पिता प्रेम कुमार कुम्हार उम्र 23 साल पता-गेरवाघाट कोरबा

 

05. प्रदीप कुमार श्रीवास पिता कृष्णा लाल श्रीवास उम्र 23 वर्ष पता-आईटीआई चौक रामपुर थाना सिविल लाईन रामपुर कोरबा

6. आरोपियों के कब्जे से एक आर्टिका कार, चांदी का पायल, हीरो स्प्लेंडर मो.सा. एक ग्रे रंग का मो.सा., एक स्कूटी को किया बरामद। थाना सिविल लाईन रामपुर के अपराध कमांक 334/25 धारा 331(4), 305(ए), 111, 3(5) बीएनएस

 

> चौकी मानिकपुर के अप.क. 335/25 धारा 331(4), 3(5) बीएनएस

 

> चौकी सीएसईबी के अप.क. 38/25 धारा 303 (2) बीएनएस

 

> चौकी सीएसईबी के अप.क. 268/25 धारा 303 (2) बीएनएस

 

पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी राजेश कुमार कंवर पिता तीरथ राम कंवर पता-सोहागपुर के जीजा मनोज पैकरा के मकान प्लाट नंबर-269/10 शिवाजी नगर कोरबा में है दिनांक 04-05.06.2025 की दरमियानी रात में कोई अज्ञात चोर मकान के ताला को तोड़कर घर के अंदर घुसकर आर्टिका कार कमांक सीजी 18 जे 3707 और स्कूटी टीवीएस कमांक

 

सीजी 12 बीक्यू 2460 की चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाईन रामपुर एवं सायबर सेल कोरबा की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम बनाया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा घटना स्थल से आरोपियों के भागने के जगहों तक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। मुखबीर लगाया गया, सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान हेतु मुखबीरों के पास भेजा गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दादरखुर्द में गेरवाघाट के कुछ लड़के हाउसिंग बोर्ड के मकान में आकर खाना पीना करते हैं, पैसा खर्च कर रहे हैं; इस सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही आशु चोटेल, अविनाश, सुजल जांगड़े, शनि सिंह उर्फ डाकू को पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। हिकमत अमली से संदेहियों से पूछताछ किया गया। जो घटना दिनांक को शिवाजी नगर के सूने मकान से आर्टिका कार, स्कूटी को चोरी करना बताया। पकड़े गए आरोपी आशु चोटेल ने मानिकपुर क्षेत्र से बिरसामुंडा के सूने मकान से सोने चांदी व पैसों की चोरी करना कबूल किया। पकड़े गए आरोपियों से एक नग आर्टिका कार, एक नग स्कूटी तथा दो मोटर सायकल, चांदी का पायल, नगद रकम बरामद किया गया है। थाना मानिकपुर क्षेत्र के अपराध आशु चोटेल ने सोने चांदी के आभूषण को जुनैद खान कांशीनगर को देना बताया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि प्रदीप कुमार श्रीवास पता-आईटीआई रामपुर के द्वारा दादर में एलआईजी-135 को किराये में लेकर आरोपियों को साथ में रखता था और आरोपियों के द्वारा चोरी गए संपत्तियों को खपाने का काम करता था। प्रदीप श्रीवास लगातार सूने मकानों की रेकी कर जगह चिन्हित कर चोरी करवाने का काम करता था और रकम प्राप्त करता था, प्रदीप श्रीवास एवं अन्य आरोपी सभी मिलकर संगठित गिरोह बनाकर संपत्ति संबंधी अपराध की घटना को अंजाम देते थे।

 

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि घनश्याम राजपूत, सउनि विमलेश उरांव, सउनि दुर्गेश राठौर, आर. योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, धर्मेंद्र यादव, बसंत पटेल, शैलेंद्र सिदार, ज्योति टोप्पो, मआर रजनी कंवर, रेहाना फतिमा एवं सायबर सेल से प्रआर गुनाराम, आर. सुशील यादव, रवि चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026