Chhattisgarh

बिल्हा मंडल की मासिक बैठक मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

बिल्हा मंडल की मासिक बैठक मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बिल्हा के गेस्ट हाउस में आयोजित बिल्हा मंडल की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े अभियानों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को जनजन पहुंचने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वन किया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाना चाहिए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी जी, बिल्हा मंडल के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता श्री दिनेश पाण्डेय जी, बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्ड्रे जी, बिल्हा मंडल अध्यक्ष श्री उमाशंकर कश्यप जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026