Chhattisgarh

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा

बिलासपुर। सनातन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए रविवार को आयोजित आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संगठन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति और विश्वास के प्रतीक स्वरूप वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी तथा समाज के मजबूत आधार स्तंभ प्रवीण झा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं संगठन की गतिविधियों को निरंतर गति प्रदान करने वाले सुधीर झा को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बिलासपुर छठ घाट परिसर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंच की वार्षिक गतिविधियों, आय-व्यय के लेखाजोखा तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रवीण झा के नाम का समर्थन किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उनका चयन निर्विरोध रूप से किया गया।

प्रवीण झा का नाम केवल एक सफल उद्योगपति के रूप में ही नहीं, बल्कि एक ऐसे सनातनी जिन्होंने विगत 3 वर्षों से रामनवमी के शुभ अवसर पर 1008 भक्तों को अयोध्या में श्री राम जी का दर्शन करा रहे हैं, समाजसेवी के रूप में वर्षों से समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पूर्व कार्यकाल में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। छठ महापर्व के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन से लेकर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तक, मंच ने नई पहचान और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया था।

संगठन के सदस्यों का मानना है कि प्रवीण झा के नेतृत्व में मंच ने केवल कार्यक्रमों का आयोजन ही नहीं किया, बल्कि समाज के लोगों के बीच आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक भावनाओं को भी मजबूत किया। यही कारण है कि उनके पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर समाज में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रवीण झा ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंच की गरिमा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में समाज सदैव सहभागी रहेगा और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। आने वाले वर्षों में समाज की गतिविधियों को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा विशेष रूप से छठ महापर्व जैसे लोकआस्था के महापर्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रवीण झा ने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी की जाएगी।

रविवार को आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि प्रवीण झा के अनुभवी नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक सोच के बल पर पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच आने वाले वर्षों में संगठनात्मक मजबूती, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उनके पुनः अध्यक्ष बनने को समाज ने एक नई ऊर्जा, नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत के रूप में देखा है।

इस महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में धर्मेंद्र दास, गणेश गिरी, अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, राघव झा, बीबी तिवारी,राम प्रताप सिंह,धनंजय झा, दिलीप चौधरी,हरिशंकर कुशवाहा,रौशन सिंह, पंकज सिंह,राजीव गिरी,बैद्यनाथ यादव, दिलीप श्रीवास, चंद्र किशोर प्रसाद,नागेंद्र सिंह,राहुल शर्मा, चंदन सिंह, शंकर कुंवर,मुकेश झा, रंजय सिंह, प्रमोद सिंह, जेपी सिंह, सुनील काका, रविंद्र कुशवाहा, शौलेन्द्र सिंह, कन्हैया चौधरी, पीएन लाल,हेमंत झा, भरत भूषण झा, मुखदेव यादव, अरविन्द सिंह, रामदेव यादव, शिव प्रसाद आगरे, राजकिशोर श्रीवास , लक्की ठाकुर, विशाल श्रीवास, रमेश श्रीवास, युगल किशोर झा, शशि मिश्रा, पीसी झा,सतीश सिंह, विनोद सिंहा, महेश झा, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, विक्रम चौधरी, विक्की राय, कुंदन ठाकुर, केशव झा, रुपेश कुशवाह, प्रशांत मिश्रा, आनंद झा, शुभम झा, आदित्य ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, अक्षय झा, कौशल झा,नरेश मिश्रा,राम गोस्वामी उपस्थित रहें.

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026