बांधवगढ़ में इंसान को मारकर खा गया बाघ,लोगों में दहशत
मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सेबएक बेहद हैरान और डराने वाली खबर सामने आई है। पिछले हफ्ते उमरिया जिले के पनपथा बफर जोन में एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने वाले 5 साल के नर बाघ को वन विभाग की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद रेस्क्यू कर लिया है। सामान्य तौर पर बाघ इंसानों पर हमला तो करते हैं, लेकिन इस मामले में बाघ ने मृतक के शरीर के अंगों को भी खा लिया। बाघ के इस असामान्य और डरावने बर्ताव को देखते हुए वन्यजीव विशेषज्ञों ने उसे दो महीने के लिए एक विशेष बाड़े में बंद कर दिया है, जहां उसके व्यवहार पर पैनी नजर रखी जा रही है।
#Bandhavgarh Tiger Reserve #Bandhavgarh less






