FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को बधाई शुभकामनाएं देने लोगों का लगा है तांता…

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)नवनिर्वाचित जगदलपुर विधानसभा के विधायक किरण सिंह देव को शुभकामनाएं बधाई देने लोगों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ ..हर कोई उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भेंट कर बधाई देने के लिए आतुर नजर आता हुआ..क्या आम क्या खास सभी अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने उनसे व्यक्तिगत संबंध बनाने पहुंच रहे हैं.. ..पिछले दो दिनों से लगातार उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ..
बहरहाल विधायक से बधाई देने वालों में उनके विरोधी भी है .. विरोधी भी अपनापन दर्शाने

हॉट लड़कियों के बाबू-सोना के दिलों पर राज करने आ रही Triumph Tiger की धांसू बाइक,कम कीमत में मिलेंगे भरमार फीचर्स

पुष्पगुच्छ लेकर बधाई देने पहुंच रहे हैं ..कहावत है उगते सूर्य को सभी नमस्कार करते हैं ,,,यह बात यहां जाहिर होती नजर आ रही है.. टिकट वितरण के दौरान जिन लोगों ने किरण देव को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी अब उनसे नजदीकियां बढ़ाने में लगे हैं खैर यह तो दुनिया का दस्तूर है..

Also REad:- मिल रहा इस बाइक पर धन धना धन ऑफर्स Yamaha FZs अब छोड़े चिंता और ले आये मात्र 25 हजार में धांसू बाइक फिचर्स भी सबसे बेस्ट

आपको बता दें जगदलपुर विधानसभा पर किरण देव को टिकट दिए जाने पर पार्टी के वरिष्ठों का साथ नहीं मिला. परंतु इस चुनाव में किरण देव ने लगभग 30000 मतों से विजय होकर प्रचंड जीत हासिल की. जनता का आर्शीवाद उन्हें मिला . उनके व्यवहार कुशलता सरल स्वभाव उनका व्यक्तित्व उनके विरोधियों पर भारी पड़ा ..किरण सिंह देव ने कीचड़ में चमकता कमल खिलाया.. यदि आप में काबिलियत है प्रतिभा है तो दुनिया की कोई ताकत आपको आगे आने से रोक नहीं सकती… यह चरितार्थ किया नवनिर्वाचित विधायक ने…
किरण देव ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत केन्द्र सरकार की योजनाएं,15 साल भाजपा शासन में किए गए कार्यों ,महापौर कार्यकाल के दौरान शहर विकास में किए कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को बताया..आम जनमानस में मोदी की गारंटी भूपेश के भरोसे पर भारी पड़ी..

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *