त्योहारों के मद्देनजर पुलिस एक्शन मोड पर..शहर में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्यवाही … 14 से अधिक गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

 

रविंद्र दास

जगदलपुर inn24..उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे एवं रमजान पर्व के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सीहाई पूर्ण माहाल में स्वीहार मनाने के उद्देश्य से शहर में असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर वस्तर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई है।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली अमित शुक्ला, थाना प्रभारी बोधघाट दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी वडाजी मो0 तारिफ के नेतृत्व में पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया। जिसमें करीबन 100 जवानों ने हिस्सा लिया और पैदल पलैग मार्च कोतवाली थाना परिसर से प्रारंभ होकर एसबीआई चौक, गोलबाजार, सिरहासार चीक, माँ दंतेश्वरी मंदिर, मिताली चौक, संजय मार्केट, गुरुगोविंद सिंह चौक, कोर्ट तिराहा, चादनी चौक, शहीद पार्क चौपाटी होते हुये कोतवाली चौक पर समाप्त हुआ। पैदल फ्लैग मार्च का उद्देश्य असमाजिक तत्वों में कानून का भय एवं आमजनों में कानून के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना है।

 

राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे एवं रमजान पर्व के दौरान असमाजिक तत्व एवं गुण्डे यदमाशों के द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रवल संभावना होने की वजह से 14 अनावेदको के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 151 / 107,116 (3) जा०फी0 के तहत् गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय जगदलपुर में पेश कर जेल भेजा गया है एवं 25 निगरानी बदमाश व असमाजिक तत्वों को थाना कोतवाली परिसर में परेड कराकर सख्त हिदायत देकर किसी भी तरह का अप्रिय घटना नहीं घटित करने की समझाईस देकर छोड़ा गया। है।

 

बस्तर पुलिस समस्त जनता को आने वाले पर्व राम नवमी महावीर जयंती, गुड फ्राईडे एवं रमजान पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये त्योहारों में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने की अपील एवं आग्रह करती है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *