ExclusiveKorbaNationalदेश

टी आर जनार्दन को मिला अंतराष्ट्रीय नेपाल–भारत मैत्री सम्मान , क्षेत्र का बढ़ाया मान 

शेत मसीह

टी आर जनार्दन को मिला अंतराष्ट्रीय नेपाल–भारत मैत्री सम्मान , क्षेत्र का बढ़ाया मान 

लुंबिनी, जुलाई 26

एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकार व्याख्याता टी आर जनार्दन को सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कोरबा छत्तीसगढ़ के टी आर जनार्दन को सम्मानित किया गया है।

नेपाल भारत मैत्री सम्बंध को सुदृढ़ करने, नेपाल भारत के बीच संयुक्त पर्यटन विकास तथा हिंदी भाषा साहित्य के प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन– नेपाल” द्वारा आयोजित किए गए कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

इनके साथ साथ नेपाल ,भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से प्राप्त 183 कविताओं में से चयनित 85 कविता के लेखकों को भी आकर्षक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

कोरबा उतरदा लेखक हैं इनकी अनेक रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं। 

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए ऑनलाइन नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सहभागी सभी रचनाकारों को बधाई देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – ” नेपाल भारत का मैत्री सम्बंध पुरातन है जिसे वर्तमान में और अधिक मजबूत करने की जरूरत है उसी कड़ी में यह प्रतियोगिता एक छोटा सा प्रयास है। भारत बर्ष से महिला पुरुष लेखकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जो खुशी की बात है। ” 

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल की प्रसिद्ध संस्था है जो नेपाल भारत की रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक पुल का कार्य करती आई है। संस्था अब तक विभिन्न ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। बर्ष 2025 में विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन लुंबिनी में करने की योजना है जिसमे देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं की सहभागिता रहेगी। साथ ही वर्ष 2025 में ही विश्व में पहली बार, विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री का प्रकाशन भी करने की योजना है। संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ साहित्यकार टी आर जनार्दन को देश विदेश से सभी इष्ट मित्रों ने बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *