*नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्यता में सक्ती जिले में सक्ती ब्लड सेंटर का हुआ शुभारंभ*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: जन उपकार विकास सेवा संस्थान द्वारा सक्ती शहर में सक्ती ब्लड सेंटर की शुरुआत की गई है। 20 जुलाई, सोमवार को इसका शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सीएमएचओ पूजा अग्रवाल, डीपीएम कीर्ति बड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम गबेल, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य के लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल, एल्डरमैन दीपक गुप्ता सहित अभ्यागत शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सक्ती ब्लड बैंक के संचालकों को अपनी बधाई दी और कहा कि सक्ती ब्लड बैंक खुल जाने से जरूरतमंद मरीजों को नगर में ही ब्लड मिल पाएगा। नपाध्यक्ष श्री अग्रवाल ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से इस हेतु आगे बढ़ने की बात भी कही। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम गबेल ने संचालकों से सेवा भावी सोंच के साथ कार्य करने का अनुरोध किया ।तो वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ राज्य लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने विश्वास व्यक्त किया और कहा कि रक्तदान महादान सोंच के साथ इस संस्थान की शुरुआत हुई है विश्वास है कि आगे चलकर यह इंसानियत की मिसाल भी बनेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में पधारीं सीएमएचओ डॉ पूजा अग्रवाल व डॉ कीर्ति बड़ा ने भी ब्लड बैंक के संचालकों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आज पहले दिन ही
मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के टीम से बिंदु अग्रवाल, स्पर्श हास्पिटल के डाक्टर रूपनारायण साहू तथा सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार से राजकुमार उर्फ रिंकु निर्मलकर ने रक्तदान किया और लोगों को इस हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सक्ती ब्लड सेंटर के संचालक प्रदीप पांडे, विपिन पांडे तथा प्रेम साहू ने सभी अतिथियों सहित गणमान्य नागरिकों का कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और जन साधारण से सहयोग की अपील किया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने कहा कि जिला बनने के साथ ही जिले में ब्लड बैंक की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है निश्चित ही जरूरतमंदों को सक्ती शहर में ही ब्लड मिल पाएगी। इसके लिए लोगों को दूर जाना नहीं पड़ेगा।






