*जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल को कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई ….*
*आपसी भाईचारा व एकजुटता से कार्य करते हुए पार्टी संगठन ट्रकों मजबूत बनाएं- श्रीमती रश्मि गबेल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती ::: पार्टी कार्यकर्ता आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत होकर एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उक्त संदेश सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने अपने 56 वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। वे बुधवार ,5 अगस्त को अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं। विदित हो कि सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल का 56 वां जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ अपने परिवार के लोगों के साथ मनाया। इधर पार्टी कार्यकर्ता भी अपने जिलाध्यक्ष को बधाई देने उनके निवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे । इनमें गोपाल भारद्वाज, बलराम प्रसाद वैष्णव, चंद्र कुमार सोनी, राजेंद्र यादव, सनी यादव, पवन साहू, रविन्द्र यादव, राहुल भारद्वाज, विवेक यादव, राजेश खुटे, शिव प्रसाद रात्रे, लीलाधर साहू, अनुज चंद्रा, उमेश यादव, राशिद खान, अमित राठौर, रामेश्वर भारद्वाज, सोनू तम्बोली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के नाम शामिल थे। इन पलों में सभी ने श्रीमती गबेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आपसी भाईचारा व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।






