Chhattisgarhछत्तीसगढ

Auto Driver Uniform: छत्तीसगढ़ के इस शहर में अब वर्दी में दिखेंगे ऑटो चालक, पुलिस का बड़ा फैसला, 7 दिन की सख्त डेडलाइन जारी

Auto Driver Uniform: बिलासपुर जिले में ऑटो चालकों की मनमानी पर अब ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब चालकों के लिए यूनिफॉर्म पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की गई है। तय समय के बाद बिना यूनिफॉर्म चलने वाले चालकों पर सीधी कार्रवाई होगी।यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा और अप्रैल महीने में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Home Loan @ 7.45%

CG में दर्दनाक हादसा: पोल से भिड़ी थार, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

बैठकों में ऑटो यूनियनों को साफ चेतावनी दी गई है कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कर सीधे कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की गई है। इससे किसी विवाद, घटना या आपराधिक मामले में चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।

दुखद खबर – कटघोरा विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर की माताजी का हुआ दुखद निधन,आज होगा अंतिम संस्कार

पुलिस का यह भी मानना है कि कई बार संदिग्ध लोग भी ऑटो के जरिए गतिविधियां करते हैं, ऐसे में ड्रेस कोड से निगरानी आसान होगी। पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गोंऔर दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखें और यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न होने दें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026